अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार फ़िलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाज़ मालिकी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संगठन की बैठक में वोट्स के सिलसिले में फ़िलिस्तीन की जीत और अमेरिका की शर्मनाक हार हुई है।
उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीन के ख़िलाफ अमेरिका सिर्फ तीन देशों का सहयोग हासिल कर सका है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की धमकियों और दादागिरी के बावजूद 128 देशों ने उसके खिलाफ़ वोट दिया जबकि जिन 9 देशों ने अमेरिका का साथ दिया है उनमे 4 वोट उन देशों के थे जिनकी ग़ैरमौजूदगी में उनकी तरफ से अमेरिका को वोट देने का अधिकार था, अतः फ़िलिस्तीन के ख़िलाफ़ अमेरिका का साथ देने वाले देश सिर्फ़ तीन हैं।
रियाज़ ने वोटिंग में हिस्सा न लेने वाले 9 देशों के बारे में बात करते हुए कहा कि वह भी फ़िलिस्तीन के साथ थे, और वह अमेरिकी धमकियों से बचना चाहते थे साथ ही फ़िलिस्तीन के खिलाफ़ भी नहीं जाना चाहते थे, अतः उन्होंने वोट नहीं दिया।
23 दिसंबर 2017 - 16:58
समाचार कोड: 873812